Tuesday, April 22, 2014

पति पर आरोपों पर पहली बार प्रियंका ने खोला मुंह, बोलीं- बहुत दुख होता है, बच्‍चों को रोज समझाती हूं

रायबरेली. कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी ने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा पर लगने वाले आरोपों को लेकर पहली बार मुंह खोला है। रायबरेली में आयोजित एक चुनावी जनसभा में मंगलवार को उन्‍होंने कहा, 'जब भी हम टीवी खोलते हैं तो देखते हैं कि कठोर बातें हो रही होती हैं। मेरे परिवार और पति के बारे में बहुत बातें कही जा रही हैं, मुझे दुख होता है। दुख अपने लिए नहीं होता। मैंने इंदिरा जी से सीखा है। जब सच्चाई दिल में होती है तो छाती के भीतर एक कवच बन जाता है। वे लोग जितनी हमारी आलोचना करेंगे, हम उतना मजबूत बनकर उभरेंगे। दुख इस बात का है कि देश में चुनाव, जो विकास के मुद्दे पर आधारित होना चाहिए, देश की जनता की जरूरत पर आधारित होना चाहिए, विकास कैसे करेंगे? क्या करेंगे? इन सवालों के बजाय फिजूल की बातों में लोगों को गुमराह किया जा रहा है। जिस देश की संस्कृति उदार है, वहां जहर घोला जा रहा है।'
बता दें कि एक अमेरिकी वेबसाइट ने हाल में ही प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए थे। वेबसाइट ने दावा किया था कि वाड्रा ने महज 1 लाख रुपए के निवेश से पांच साल के अंदर 322 करोड़ रुपये बनाए। (पढ़ें पूरी खबर )
प्रियंका ने कहा कि मुझे वोट मांगना अच्छा नहीं लगता। आपसे कुछ भी मांगना अच्छा नहीं लगता, आपने बहुत दिया है। रायबरेली ने मेरी मां को बहुत कुछ दिया है। आप लोग सोच-समझकर वोट दें। मुझे दुख इस बात का है कि हमारे देश में चुनाव देश के विकास पर आधारित होना चाहिए। हम देश को आगे कैसे बढ़ाएंगे, इसके बारे में बातें होनी चाहिए, लेकिन इसके बजाए फिजूल की बातें की जा रही हैं।
 
प्रियंका के बयान पर बीजेपी प्रवक्‍ता लेखी ने कहा है कि निश्चित तौर पर वह अपने पति का बचाव करेंगी और वह पत्नी के तौर पर इस तरह के आरोपों से खुश नहीं होंगी, लेकिन लोग भी उनके पति को लेकर नाखुश हैं।

Friday, April 18, 2014

वोट ज़रूर दें, जानिए वोटिंग के बारे में क्या है टीवी सेलिब्रिटीज की राय

मुंबई. इस समय देशभर में लोकसभा चुनाव की धूम चल रही है। देश की आम जनता की तरह टीवी सेलिब्रिटीज भी वोट डाल


'


ने के लिए काफी उत्साहित हैं। साथ ही, वे लोगों को यह संदेश भी दे रहे हैं कि सभी को मतदान ज़रूर करना चाहिए। वोटिंग के बारे में खुद इन सितारों का क्या सोचना है, जानते हैं :
"वयस्क होने के बाद, पहली बार वोट डालते समय मैं काफी उत्साहित थी। एक नागरिक होने के नाते मैं अपने मताधिकार का प्रयोग ज़रूर करती हूं। बूंद-बूंद से घड़ा भरता है। एक वोट बड़ा अंतर पैदा कर सकता है, तब सभी वोट मिलकर तो बहुत बड़ा प्रभाव छोड़ सकते हैं। मैं वोट ज़रूर दूंगी। मैं उस पार्टी को वोट दूंगी, जो देश का नेतृत्व कर सके।" 
- रश्मि देसाई।
"वोट करना आवश्यक है। सभी लोग वोट ज़रूर दें। सभी का योगदान एक अंतर पैदा करता है। मैं उस पार्टी को वोट दूंगी, जो काफी अनुभवी हो और जो जिसे अपनी जिम्मेदारी का एहसास हो।" 


PICS: मिलिए 'ये रिश्ता क्या...' की अक्षरा से, रियल लाइफ में हैं कुछ ऐसी


मुंबई. हाल ही में खबर आई है कि स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की लीड एक्ट्रेस अक्षरा उर्फ़ हिना खान इन दिनों शो के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जयंत जायसवाल को डेट कर रही हैं। सूत्रों की मानें तो सेट पर रॉकी के नाम से मशहूर जयंत और उनके रिश्ते के बारे में सभी जानते हैं, लेकिन अब तक दोनों की ओर से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है।
 
वैसे यह पहला मौक़ा नहीं है, जब हिना अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। इससे पहले भी शो के डायरेक्टर नीरज बालिया के साथ उनका नाम जुड़ चुका है, लेकिन खुद हिना ने अफेयर की ख़बरों को गलत बताया था। दिलचस्प बात यह है कि इसके कुछ समय बाद ही दोनों का रिश्ता टूटने की ख़बरें भी मीडिया में छाई रही थीं। इस बार उनके अफेयर की ख़बरों में कितनी सच्चाई है, यह तो खुद हिना या जयंत ही बता सकते हैं।
 
कौन हैं हिना :
 
हिना को ज्यादातर लोग 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा के रूप में जानते हैं। वे साल 2009 से इस सीरियल को लीड कर रही हैं। बता दें कि उन्होंने टीवी पर एंट्री भी इसी शो से मारी थी। 2 अक्टूबर 1987 को श्रीनगर में जन्मी हिना एक एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक मॉडल भी हैं।

बैंक से लेकर कोर्ट तक में निकली हैं 500 नौकरियां, जानें कैसे करें APPLY

dainikbhaskar.com नौकरियों को लेकर आपकी जरूरतों और संबंधित मुश्किलों को समझता है। इसके चलते ही हम आपको लगातार निकलने वाली नई-नई सरकारी और अर्ध-सरकारी नौकरियों से अपडेट करते हैं। इसमें नौकरी किस संस्थान में निकली है, किस फील्ड से जुड़ी है, कितनी पोस्ट हैं, क्या क्वालिफिकेशन चाहिए.. जैसी सभी जानकारियां देते हैं।
इसी कड़ी में हम आज आपको कई नई नौकरियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसमें हम आपको बता रहे हैं कि कहां पर कितनी वैकेंसी हैं और उसके लिए योग्‍यता कितनी होनी चाहिए। आज हम आपको कुल मिलाकर 504 नौकरियों के बारे में बता रहे हैं।
आइए जानते हैं इन नौकरियों के बारे में-

सरकारी नौकरियां
एनटीपीसी लिमिटेड, दिल्ली
पद- 42
पद का नाम : फाइनेंशियल एग्जिक्युटिव (ई3/ई4 के लिए 32 पद और ई5 के लिए 10 पद)
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से सीए या आईसीडब्ल्यूए। योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट देखें।
आयु : ई 3 के लिए अधिकतम 37 वर्ष, ई 4 के लिए 42 वर्ष और ई 5 के लिए 47 वर्ष।
ऐसे करें आवेदन : योग्य उम्मीदवार एनटीपीसी लिमिटेड की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चयन : साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
अंतिम तिथि: 28 अप्रैल, 2014

शुक्रवार का राशिफल: जानिए किस राशि वाले लोगों के लिए शुभ रहेगा ये दिन




उज्जैन। 18 अप्रैल, शुक्रवार को वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन अनुराधा नक्षत्र रहेगा। शुक्रवार को ही गणेश चतुर्थी व्रत भी किया जाएगा। ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो इस समय सूर्य मेष राशि में भ्रमण कर रहा है। मंगल इस समय कन्या राशि में है। बुध मीन राशि में चलायमान है। शुक्र कुंभ राशि में व गुरु मिथुन राशि में है। शनि तुला राशि में वक्रीय स्थिति में है। केतु मेष राशि में तथा राहु तुला राशि में भ्रमण कर रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानिए शुक्रवार का दिन किस राशि वाले के लिए कैसा रहेगा।
मेष - आज आपके लोग आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे। आज आप अपने मन पर कठोर नियंत्रण रखें। कोई आप पर हावी होने की कोशिश करता हो, तो उसे आक्रामक जवाब देने के बजाए शांति से उसकी ही बात मान लें। टकराव की स्थिति में आप सरलता से पराजित हो सकते हैं, इसलिए टकराव में जरा भी न पड़ें। अगर आप किसी नए व्यक्ति के प्रति अत्यंत मुग्ध महसूस कर रहे हैं, तो अपनी भावना को न तो अपने चेहरे पर झलकने दें और न शब्दों में व्यक्त करें। अगर आप ज्यादा हिम्मत दिखाएंगे, तो आपको नकारात्मक उत्तर मिलेगा, बात का बतंगड़ भी बन सकता है। किसी भी विषय पर अपने मन की बात कह डालने की उत्कंठा बहुत तीव्र रहेगी, लेकिन सच यह है कि आज न तो कोई आपकी बात सुनने के मूड में है और न ही कोई उससे सहमत रहेगा।

आप आत्मविश्लेषण करने की कोशिश करें कि आखिर लोग आपसे कन्नी क्यों काट रहे हैं। अपनी अधीरता को, मन की बेचैनी को आप व्यायाम, ध्यान, योग या पुस्तकों से शांत करने की कोशिश करते हैं, तो आपके लिए ज्यादा अच्छा रहेगा। घर-परिवार में भी स्थिति परिवर्तनशील और थोड़ी भागदौड़ वाली रहेगी। हो सकता है, मकान बदल रहा हो, कोई सदस्य या मेहमान आ या जा रहा हो, या कोई नया सदस्य जुड़ रहा हो। अचानक पैसा मिलने का योग है। भाग्य अनुकूल बना हुआ है। विवाह प्रस्ताव मिलेंगे। विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा में लाभ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सुखद परिणाम मिलेगा।

Monday, April 14, 2014

भारत में बिकने वाले 15 सस्ते LCD टीवी, कीमत 4000 से शुरू

गैजेट डेस्क। भारत की लीडिंग ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने अब ऑनलाइन टीवी बेचने के लिए एक नया मार्केट प्लेस तैयार किया है। वेबसाइट पर टीवी कैटेगरी को री-लॉन्च किया गया है। हाल ही में लॉन्च की गई फ्लिपकार्ट की इस सर्विस का फायदा फिलहाल सिर्फ मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली के यूजर्स ही उठा पाएंगे। इस सर्विस की मदद से ग्राहक सोनी, LG, पैनासॉनिक, फिलिप्स, तोशिबा जैसी कंपनियों के टीवी खरीद सकते हैं। 
 
फ्लिपकार्ट की तरफ से यूजर्स को 30 दिन की रीप्लेस्मेंट गारंटी के साथ कैश ऑन डिलिवरी की सुविधा भी दी जा रही है। 
 
ऑनलाइन चीजें खरीदने का ट्रेंड अब जोर पकड़ रहा है। इस ट्रेंड में अब गैजेट्स भी शामिल हो चुके हैं। इलेक्ट्रॉनिक आइटम, फोन के बाद अब टीवी भी डिस्काउंट कीमत पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं। लुक्स और स्टाइल के साथ-साथ लेटेस्ट फीचर्स देने वाले ये टीवी फैशनेबल भी होते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ शानदार एलसीडी टीवी के बारे में बताने जा रहे हैं जो स्टाइल के साथ-साथ आपके बजट को भी सूट करेंगे।

हारी तो राहुल नहीं, मनमोहन के सिर ठीकरा फोड़ेगी कांग्रेस! जानिए क्‍या है प्‍लान

नई दिल्‍ली. राहुल गांधी को आगे कर इस बार लोकसभा चुनाव लड़ रही कांग्रेस ने क्‍या इस बात की पूरी तैयारी कर रखी है कि अगर हार मिली तो उस सूरत में उसकी आंच से राहुल को कैसे बचाया जाएगा? क्‍या कांग्रेस की रणनीति उस स्थिति में सारा दोष प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सिर मढ़ने की है? कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि जो स्थितियां बन रही हैं उनसे तो ऐसा ही लगता है कि राहुल को हार की मार से बचाने के लिए कांग्रेस ऐसा कदम उठा सकती है। हाल में संजय बारू और पीसी पारेख ने जिस तरह प्रधानमंत्री सिंह को कमजोर बताते हुए कई चीजों का खुलासा किया है, उनसे इस बात की पुष्टि ही होती है।