Wednesday, April 23, 2014

छठी क्लास की मासूम के साथ आठवीं के छात्रों ने स्कूल में ही किया गैंगरेप

रांची/लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा में मासूमियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। आठवीं क्लास में पढऩे वाले कुछ लड़कों ने छठी क्लास की छात्रा के साथ स्कूल परिसर में ही गैंगरेप किया। आरोपी छात्र मासूम लड़की बहकाकर रात को स्कूल कैंपस में ले गए थे। घटना शनिवार रात की है। लेकिन, इस मामले में मंगलवार को महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
पीड़िता ने अपनी मां और भाई के साथ थाने पहुंचकर सनसनीखेज मामले की जानकारी दी। नाबालिग छात्रा स्कूल के ही बगल में एक क्लर्क के घर काम करती है और वहीं रहकर पढ़ाई भी करती है। थाने में दर्ज प्राथमिकी में पीडि़ता ने कहा है कि शुक्रवार शाम लगभग साढ़े 4 बजे उसके स्कूल के ही आठवीं क्लास के छात्र रोशन रोशन उरांव ने उससे मोबाइल मांगा और किसी के नंबर पर कॉल लगाया। फिर फोन नहीं लगने की बात करते हुए मोबाइल वापस देकर वहां से चला गया। दूसरे दिन शनिवार को रोशन झूठ बोलकर देर रात उसे स्कूल परिसर ले गया, जहां उसने अपने कुछ दोस्तों के साथ उसके साथ दुष्कर्म किया।
आगे पढ़ें, धमकी की वजह से नहीं आई थाने
फोटो कैप्शन - महिला थाने में पूछताछ के दौरान पीड़िता।
फोटो - प्रसेनजीत घोष

मैक्सवेल का कमाल : हर तीसरी गेंद पर लगाई बाउंड्री, 35 लाख रु. का हर छक्का

खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग ने फैन्स की शाम रंगीन बना दी हैं। दिनभर ऑफिस-कॉलेज में मिली थकान ग्लेन मैक्सवेल के चौके-छक्के देखकर उतर जाती है। कुछ फैन्स ने तो ट्विटर पर यहां तक लिखा है कि शारजाह में हुई छक्कों की बरसात के कारण उनके शहरों में तेज हवा चली और आंधी आ गई।
 
ऐसा हो भी क्यों ना। मैक्सवेल ने पहले कुल 21 गेंदों में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। उसके बाद 22 गेंदों में अपना स्कोर 95 रन तक पहुंचा दिया। यदि अमित मिश्रा ने उन पर ब्रेक न लगाया होता तो वे आईपील-7 का पहला शतक भी जड़ देते।
 
हर तीसरी गेंद पर बाउंड्री, 35 लाख का हर छक्का
 
ग्लेन मैक्सवेल ने 22 अप्रैल तक खेले 3 मैचों में 131 गेंदों का सामना करते हुए 279 रन बनाए हैं, जिसमें 28 चौके व 17 छक्के शुमार हैं। पिछले साल मुंबई इंडियंस द्वारा 5.3 करोड़ रुपए में खरीदे गए मैक्सवेल को 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब ने 6 करोड़ रुपए की कीमत पर खरीदा।
 
तीन मैचों के आधार पर मैक्सवेल के परफॉर्मेंस का आकलन इस प्रकार से है-
 
* हर आठवीं गेंद पर छक्का
* एक छक्के की कीमत लगभग 35 करोड़ रुपए
* हर तीसरी गेंद पर एक बाउंड्री
* हर बाउंड्री की कीमत 13.3 करोड़ रुपए
* हर दूसरी गेंद पर एक रन
* हर रन की कीमत 2,15,000 रुपए

WEEK का दावा- मोदी के नामांकन भरते ही पत्‍नी को धोखे से उठवाया और रामदेव के आश्रम भिजवाया

नई दिल्‍ली. अंग्रेजी मैगजीन वीक ने अपने ताजा अंक (जो 27 अप्रैल को बाजार में आएगी) में सनसनीखेज दावा किया है। मैगजीन ने कहा है कि नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में नामांकन के दौरान अपनी पत्‍नी जशोदाबेन की जानकारी देने के तुरंत बाद कुछ लोग उनके घर भेज दिए, ताकि उन्‍हें लोगों की नजरों से दूर रखा जा सके। मैगजीन ने विश्‍व हिंदू परिषद के सूत्रों के हवाले से कहा है कि नामांकन के तुरंत बाद कुछ विहिप कार्यकर्ता और सुरक्षाकर्मी तीर्थयात्रियों के वेश में तीन सफेद एसयूवी में सवार होकर जशोदाबेन के घर पहुंचे थे।
 
जशोदाबेन के घर पहुंचे इन लोगों ने उनसे कहा कि चार धाम की यात्रा करने का उनका सपना पूरा होने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, ये लोग जशोदाबेन को अहमदाबाद ले गए, जहां से वह एक चार्टड प्‍लेन पर सवार होकर यूपी और उत्तराखंड की सीमा पर औरंगाबाद गईं। इसके बाद वह ऋषिकेश स्थित रामदेव के आश्रम चली गईं। आश्रम में काम करने वालों का कहना है कि 13 अप्रैल को एक महिला सफेद गाड़ी में सवार होकर आई थी।
 
मैगजीन के मुता‍बिक, जशोदाबेन की सुरक्षा में गुजरात सिक्‍युरिटी के उच्‍च अधिकारी थे। शायद उनको यह भी नहीं पता कि उनके साथ मौजूद ये लोग तीर्थयात्री नहीं हैं, बल्कि उन्‍हें लोगों की नजरों से जशोदाबेन को दूर ले जाने के लिए तैनात किया गया है। मैगजीन के मुताबिक, यह जानकारी द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्‍वामी स्‍वरूपानंद सरस्‍वती के एक करीबी ने दी है। सरस्‍वती ने हाल में ही मोदी के खिलाफ बयान दिया था।

सुपारी खाकर करें इलाज, कभी नहीं सुना होगा इन नुस्खों के बारे में

उज्जैन। भारत में लोग सालों से सुपारी का उपयोग माउथ फ्रेशनर के रूप में करते आ रहे हैं। सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक अवसरों पर इसकी एक खास जगह रही है। सुपारी को पूजन सामग्री के रूप में भी उपयोग लाया जाता है। सुपारी आयुर्वेद में कई पेट के रोगों जैसे गैस, सूजन, कब्ज, पेट के कीड़े आदि में बहुत उपयोगी है।

सुपारी में कार्बोहाइड्रेट, फैट और प्रोटीन के साथ ही मिनरल्स भी मौजूद होते हैं। साथ ही,  टैनिन, गैलिक एसिड और लिगनिन भी पाए जाते हैं। सुपारी की इसी उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए चलिए आज जानते हैं सुपारी का उपयोग बीमारियों के उपचार में किस तरह किया जा सकता है...
 
दांतों को चमकाने के लिए- 3 सुपारी भून लें। फिर भूनी हुई सुपारियों को पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर में नींबू रस की करीब 5 बूंदें डाल लीजिए और करीब 1 ग्राम काला नमक भी मिला लें। रोज दिन में दो बार इस मिश्रण से अपने दांतों की सफाई करें, एक सप्ताह में दांत चमकने लगेंगे।

कम उम्र में आ गई हो सफेदी तो ये नुस्खे अपनाएं, बाल फिर से काले हो जाएंगे

उज्जैन। आजकल के फास्ट लाइफ कल्चर में बालों की ठीक से देखभाल न हो पाने और प्रदूषण के कारण बाल सफेद हो जाते हैं। बाल डाई करना या कलर करना इस समस्या का एकमात्र विकल्प नहीं।
 
कुछ घरेलू नुस्खे आजमा कर भी सफेद बालों को काला किया जा सकता है। हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ही सिंपल घरेलू फंडे जिनसे आप कम उम्र में सफेद हुए बालों को फिर से काला बना सकते हैं।
 
- सूखे आंवले को पानी में भिगोकर उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में एक चम्मच युकेलिप्टस का तेल मिलाएं। मिश्रण को एक रात तक लोहे के बर्तन में रखें। सुबह इसमें दही, नींबू का रस व अंडा मिलाकर बालों पर लगाएं। बालों में नई जान आ जाएगी। 15 दिन तक यह प्रयोग करने से सफेद बाल काले होने लगते हैं।

- आंवला जू
स, 
बादाम तेल व नींबू का जूस मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं बालों में चमक आ जाएगी व सफेद भी नहीं होंग 


Tuesday, April 22, 2014

चुनाव में अभी बाकी हैं 4 दौर, मोदी ने शुरू की 16 मई के बाद की प्लानिंग

नई दिल्ली. बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का आत्मविश्वास इतना बढ़ गया है कि अभी लोकसभा चुनाव के 4 चरण बाकी हैं, लेकिन वे अभी से यह बताने लगे हैं कि 16 मई के बाद उनकी सरकार बनेगी तो उनकी प्राथमिकताएं क्या होंगी।
 
मोदी जिस पार्टी यानी कांग्रेस से देश को 'मुक्त' करने की अपील रोजाना अपने भाषणों में करते हैं, बड़े करीने से उसी पार्टी से सरकार बनने पर मधुर संबंध बनाने की बात करने लगे हैं। बिजनेस के एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू के दौरान मोदी ने 16 मई के बाद के हालात पर चर्चा की। 











अबकी खबर पक्‍की: इटली में 35 साल की रानी मुखर्जी ने गुपचुप रचाया ब्‍याह

मुंबई. रानी मुखर्जी और आदित्‍य चोपड़ा ने शादी कर ली है। यशराज फिल्‍म्‍स ने इस खबर की पुष्टि की है। यशराज फिल्‍म्‍स की तरफ से कहा गया कि दोनों ने सोमवार रात इटली में शादी की। गौरतलब है कि पिछले काफी लंबे वक्‍त से रानी और आदित्‍य के संबंधों की बात चल रही थी, लेकिन दोनों शादी कब करेंगे, इस पर सस्‍पेंस बना हुआ था।
रानी मुखर्जी ने शादी की पुष्टि करते हुए कहा, 'मैं अपने जीवन के सबसे सुखद दिन को अपने फैन्स के साथ शेयर करना चाहती हूं। उन फैन्स के साथ जिन्होंने मेरे इतने लंबे सफर में हमेशा मेरा साथ दिया है। इस दिन का मेरे चाहने वाले लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इटली के एक छोटे से शहर में मैंने शादी रचाई। यह बहुत ही प्यारा दिन था और हमारे परिवार के कुछ लोग और दोस्त ही मौजूद थे।'
रानी ने कहा कि शादी के वक्‍त उन्‍होंने सबसे ज्‍यादा यश अंकल को मिस किया। उनके मुताबिक, 'इस मौके पर जिस शख्स को मैंने सबसे ज्यादा मिस किया वह यश अंकल थे, लेकिन इस खुशी के मौके पर भी वह हमारे साथ थे और उनका आशीर्वाद मेरे और आदी के साथ हमेशा रहेगा। मैं हमेशा से परियों की कहानी में यकीन करती आई हूं और यह मौका कुछ वैसा ही था। अब मैं जीवन के सबसे महत्वपूर्ण अध्याय में कदम रखने जा रही हूं। परियों की यह कहानी अब भी जारी है।'