Friday, April 25, 2014

मोदी के हैं खास और चला रहे हैं गुजरात सरकार, जानिए कौन हैं वे IAS अधिकारी

नई दिल्‍ली. केंद्र की सत्‍ता पाने के लिए संघर्ष कर रहे बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी ने अपनीगुजरात सरकार को चलाने के लिए एक कोर टीम बना रखी है। इस टीम में उनके चार भरोसेमंद आईएएस अधिकारी और चुनिंदा मंत्री शामिल हैं। ये आईएएस अधिकारी हैं- कुनियिल कैलाशनाथन, जीसी मुर्मू, एके शर्मा और विजय नेहरा हैं। माना जा रहा है कि अगर मोदी प्रधानमंत्री बने तो इनमें से कुछ आईएएस अधिकारियों को केंद्र का कामकाज देखने के लिए बुलाया जा सकता है।
 
 
सूत्रों का कहना है कि इन सारे लोगों में मोदी के  प्रिसिंपल चीफ सेक्रेटरी कुनियिल कैलाशनाथन गुजरात के मुख्‍यमंत्री के सबसे भरोसेमंद बताए जाते हैं। कैलाशनाथन 1979 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उन्‍हें केके के नाम से जाना जाता है।मोदी के राजनीतिक बदलाव के पीछे उन्हें मुख्य ताकत माना जाता है। उनके जरिए ही मोदी ब्यूरोक्रेसी को कंट्रोल करते हैं।
 
मोदी के लिए केके कितने अहम हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले साल 31 मई को वह रिटायर हो गए थे, लेकिन उन्हें तुरंत दो साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर राज्‍य सरकार में मुख्‍यमंत्री के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी के तौर पर नियुक्‍त कर दिया गया। राज्य में हुए पिछले दो विधानसभा चुनावों में रणनीति बनाने में केके ने अहम भूमिका अदा की है।

Thursday, April 24, 2014

जानिए क्या है मुकेश अंबानी के काम करने का ideal तरीका

सफलता पाना और उसे बरकरार रखना दो अलग-अलग चीजें हैं। आज दुनिया में जितने नामी-गिरामी अरबपति कारोबारी हैं उन्होंने अपनी सफलता को पाने के लिए अलग-अलग कायदे अपनाए। दुनिया की नामी कंपनियों के सीईओ के सक्सेस फंडे में उनके काम करने का तरीका काफी अहम रहा है।
कई बिजनेसमैन का मानना है कि ऑफिस की तुलना में घर में रहकर ज्यादा अच्छे से काम किया जा सकता है, वहीं अंबानी जैसे कारोबारी ऑफिस का काम ऑफिस में ही पूरा करने पर विश्वास रखते हैं। बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 1121 अरब रुपए की निजी परिसंपत्तियों के साथ देश के सबसे धनी व्यक्तियों में शीर्ष पायदान पर हैं और दुनिया भर के अरबपतियों में 40वां स्थान प्राप्त किया है। 19 अप्रैल को मुकेश अंबानी का जन्मदिन था और इस मौके पर ही आज हम आपको दुनिया के चंद बिजनेसमैन की ऑफिशियल वर्किंग स्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं।
मुकेश अंबानी
देश के सबसे अमीर इंसान और रिलायंस इंडस्ट्रीज के हेड मुकेश अंबानी ऑफिस के काम को ऑफिस में ही करने में विश्वास रखते हैं। उन्हें ऑफिस के काम को घर या कहीं दूसरी जगह करना बिल्कुल पसंद नहीं है। यहीं कारण है कि वो सुबह 11 बजे ऑफिस जाते हैं और सारा काम वहीं खत्म करने के बाद लेट नाइट 11 बजे तक घर वापस आते हैं। इतना ही नहीं कई बार काम ज्यादा होने और घर में ऑफिस का काम न करने के स्वभाव के चलते वो रात 2.30 बजे अपने काम से फ्री हो पाते हैं। मुकेश की कंपनी में भी ऐसा ही कल्चर बना हुआ है। वहां के कर्मचारी भी अपने ऑफिस के काम को घर न ले जाकर वर्किंग प्लेस में ही पूरा करते हैं।

अंडरवर्ल्‍ड डॉन और दाऊद के सबसे बड़े दुश्‍मन छोटा राजन की सिंगापुर में मौत?

मुंबई. सूत्रों के मुताबिक अंडरवर्ल्‍ड
डॉन और दाऊद इब्राहिम के सबसे बड़े दुश्‍मन छोटा राजन की सिंगापुर में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि छोटा राजन की तबीयत कई दिनों से काफी खराब थी। छोटा राजन को सिंगापुर के एक अस्‍पताल में दो दिन पहले लाया गया था, जहां उसे आईसीयू में रखा गया था। सूत्रों ने बताया कि छोटा राजन के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। बताया जाता है कि छोटा राजन की तबीयत उस वक्त ज्यादा बिगड़ गई, जब वह बीच समंदर में डायलिसिस के दौर से गुजर रहा था। लो ब्लड प्रेशर और छाती में दर्द की शिकायत के 6 घंटे बाद उसे अस्‍पताल लाया गया। इस दौरान उसे दिल का दौरा भी पड़ा था। 
 
बैंकॉक हमले में बाल-बाल बच गया था छोटा राजन
 
बैंकाॅक में 2000 में डी-कंपनी के हमले में छोटा राजन बाल-बाल बच गया था। उस हमले में छोटा राजन के शरीर में कई गोलियां लगी थीं और तभी से उसकी सेहत लगातार बिगड़ती चली गई। इन्फेक्शन की वजह से राजन को 2000 से ही किडनी की बीमारी थी। बैंकाक में अधिकारियों द्वारा भारत को सौंपे जाने के डर से उसने सही तरह से अपना इलाज भी नहीं करवाया था। 
 
...जब हमले के दौरान बैंकॉक के अस्‍पताल से भाग गया था राजन
 
सितंबर 2000 में बैंकॉक में छोटा शकील ने अपने खास आदमी शरद शेट्टी की मदद से छोटा राजन को मरवाने के लिए अपने शूटर भेजे थे। उस समय छोटा राजन बैंकॉक में राजन वर्मा नामक अपने दोस्‍त के घर रहता था। इस हमले में राजन वर्मा की पत्‍नी और उनकी बेटी मारे गए थे और छोटा राजन बुरी तरह घायल हुआ था। गोलीबारी की घटना होते ही वहां पुलिस आ गई थी। छोटा राजन घर की दूसरी मंजिल से कूद गया था। इस दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया और बैंकॉक के ही अस्‍पताल में भर्ती करा दिया, लेकिन एक महीने बाद ही अस्‍पताल की चौथी मंजिल से फरार हो गया था। छोटा राजन को भागने के लिए रस्सी के सहारे कूदने की ट्रेनिंग भरत नेपाली ने दी थी। भरत नेपाली छोटा राजन का ही गुर्गा था। यहां से फरार होकर छोटा राजन मलेशिया पहुंचा और वहां अपना मुख्‍यालय बना लिया।

117 सीटों पर वोटिंग: देखें वोट डाल कर निकली मशहूर हस्तियों की तस्‍वीरें

नई दिल्ली. गुरुवार को 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 117 सीटों पर वोटिंग के साथ अब केवल तीन चरणों का मतदान बाकी है। गुरुवार को छठे चरण की वोटिंग वाली सीटों पर मतदाताओं की संख्‍या 18 करोड़ है। वोटिंग के आंकड़ों की बात करें, तो तमिलनाडु में 47.19 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं यूपी में 36.62 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा 43 फीसदी मतदान आगरा में हुआ। पश्चिम बंगाल में 1 बजे तक कुल मिलाकर 63 फीसदी वोट डाले गए हैं। 1:30 बजे तक असम में 51.12, बिहार में 37.47, जम्मू-कश्मीर में 17.95, मध्य प्रदेश में 37.69, महाराष्ट्र में 22.76, राजस्थान में 30.15, उत्तर प्रदेश में 36.88, पश्चिम बंगाल में 43.81, छत्तीसगढ़ में 40.67 और झारखंड में 44.32 प्रतिशत वोटिंग हुई। (पढ़ें- लाइव अपडेट)
छठा चरण 2014 लोकसभा चुनाव का दूसरा सबसे बड़ा चरण है। इसमें तमिलनाडु की सभी 39 सीटों के अलावा महाराष्ट्र की 19, यूपी की 12, मध्यप्रदेश की 10, बिहार की 7, छत्तीसगढ़ की 7 और पश्चिम बंगाल की 6 सीटों पर लोगों ने वोट डाले। असम की 6, राजस्थान की 5, झारखंड की 4, जम्मू-कश्मीर की 1 और पुडुचेरी की 1 सीट पर भी मतदान हुआ। (जानें- 13 हॉट सीट्स के बारे में)
गुरुवार के मतदान के बाद जिन दिग्गजों की किस्मत का फैसला होना है, उनमें दयानिधि मारन, ए राजा, टीआर बालू, पी चिदंबरम के बेटे कार्ती, वाइको और वी नारायणसामी, मिलिंद देवड़ा, प्रिया दत्त, पूनम महाजन, राखी सावंत, संजय निरुपम, गुरूदास कामत, मेधा पाटकर और मीरा सान्याल शामिल हैं। यूपी से मुलायम सिंह यादव, डिंपल यादव, अमर सिंह, सलमान खुर्शीद और हेमा मालिनी भी वीआईपी उम्मीदवार हैं।

पापा बन गए हैं आयुष्मान खुराना, घर आई नन्ही परी

पिता बनने का नहीं किया जिक्र
कुछ दिन पहले एक अखबार से चर्चा में आयुष्मान ने उन खबरों का खंडन किया था, जिसमें कहा जा रहा था कि उनके पास मुंबई में रहने के लिए कोई घर नहीं है। खबरें थी कि उन्होंने वो फ्लैट बेच दिया है जिसमें उनके नौकर ने पंखे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। लिहाजा अब उनके पास मुंबई में रहने के लिए घर नहीं है। इसपर जवाब देते हुए आयुष्मान ने कहा कि अपार्टमेंट बेचने की बात सही है, लेकिन मैंने दूसरी जगह भी ले ली हैं। वैसे मैं मुंबई में कम ही रहता हूं क्योंकि मेरी पत्नी, बच्चे और पूरा परिवार अधिकतर चंडीगढ़ में ही रहता है।
इस बातचीत के दौरान आयुष्मान ने कहीं भी इस बात का जिक्र नहीं किया कि वे जल्द ही फिर से पिता बनने वाले हैं और उनकी पत्नी ताहिरा की प्रेग्नेंसी अंतिम दौर में है। अपने परिवार और पारिवारिक बातों को निजी रखने वाले आयुष्मान ने जल्द ही बातों को घर-परिवार से शूटिंग पर शिफ्ट करते हुए कहा कि वे पिछले कुछ समय से हरिद्वार और ऋषिकेश में शूटिंग कर रहे थे। हरिद्वार ज्यादा धार्मिक है जबकि ऋषिकेश आध्यात्मिक शहर है। मैं ऋषिकेश में रहना और वहां अपना रेडियो स्टेशन खोलना
 पसंद करूंगा। उस शहर में पुरानी दुनिया जैसा आकर्षण है।

ई-वोटिंग की हिमायत कर रहे राकेश मेहरा

मुंबई. अपने व्यस्त शेड्यूल के कारण वोट न दे पा रहे निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा का कहना है कि अब वक्त आ गया है कि भारत में ई-वोटिंग शुरू कर दी जाए। ताकि लोग कहीं से भी अपने वोट देने के अधिकार का उपयोग कर सकें।
 
इस वक्त अधिकांश बॉलीवुड फ्लोरीडा के टैम्पा बे में बुधवार को होने वाले आइफा अवॉर्ड्स में भाग लेने जा रहे हैं। जबकि मुंबई में वोटिंग का दिन 24 अप्रैल यानी गुरुवार का है। इसलिए वे वोट देने से वंचित रह जाएंगे।
 
मेहरा का कहना है, इस दिन सिर्फ बॉलीवुड सितारे ही नहीं, बल्कि कई लाख लोग सफर कर रहे होंगे। इसलिए मेरा मानना है कि अब ई-वोटिंग का सिस्टम शुरू हो जाना चाहिए, ताकि लोग कहीं भी हों, अपना वोट डाल सकें।
 
आइफा में मेहरा की फिल्म भाग मिल्खा भाग को नौ टेक्नीकल अवॉर्ड्स मिले हैं। और दस कैटेगरीज़ में उसे नामांकित किया गया है।

Wednesday, April 23, 2014

ज्‍योतिषी के साथ हंसी-मजाक करना पड़ा महंगा..

ज्‍योतिषी के साथ हंसी-मजाक करना पड़ा महंगा.

.एक बार मैदान में घूमते हुए एक आदमी कि नज़र एक ज्योतिषी के तम्बू पर प
ड़ती है, जिसे देख वह सोचता है कि क्यों ना कुछ देर हंसी मज़ाक के लिए इस ज्योतिषी के साथ ही वक़्त गुज़ारा जाए, और यह सोच वह उस तम्बू में घुस जाता है!

.
.
उसे देख अन्दर बैठा हुआ ज्‍योतिषी कहता है, " मैं तुम्हारे हाथों की लकीरें देख कर बता सकता हूं कि, तुम्हारे दो बच्चे हैं!"
.
.
यह सुन वह आदमी उस ज्‍योतिषी का मज़ाक उड़ाते हुए कहता है, "तुम सभी ज्योतिषी सिर्फ पाखंडी और ढोंगी होते हो, दरअसल मेरे तीन बच्चे हैं!"
.
.
.
यह सुन वह ज्‍योतिषी मुस्कुराते हुए जवाब देता है, "ऐसा आपको लगता है !"