Friday, August 23, 2013

पोर्न क्लिप देख महिला पत्रकार संग करते रहे बलात्कार, दी थी जान से मारने की धमकी

मुंबई। शक्ति मिल परिसर में महिला पत्रकार के साथ हुए गैंगरेप मामले में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक गैंगरेप के आरोपियों में से एक अब्दुल उर्फ चांद के पास मोबाइल में पोर्न क्लिप भी थी। बलात्कार के दौरान वह लगातार इस क्लिप को देख रहा था और लड़की को भी जबरन दिखाने की कोशिश कर रहा था। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने बीयर की टूटी हुई बोतल दिखाकर उसे डराने और चुप रखने की भी कोशिश की थी। (फोटो : शक्ति मिल परिसर)
घटना के बाद आरोपी बिल्कुल बेखौफ थे। आरोपियों ने पीड़िता को इतना डराया और धमकाया कि उन्हें लगा दोनों आदर्श नगर स्थित चले जाएंगे और पुलिस से इस बारे में चर्चा नहीं करेंगे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मोहम्मद अब्दुल उर्फ चांद धोबी तालाब स्थित अपने दोस्त के घर चला गया। आरोपी ने दोस्त से रात भर रुकने की इजाजत मांगी लेकिन पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर उसे धर दबोचा। 

इससे पहले मुंबई में गुरुवार रात दुष्कर्म का शिकार हुई 23 साल की फोटो जर्नलिस्ट के साथ दुष्कर्म करने वाले पांचों दरिंदों की पुलिस ने पहचान कर ली (आगे देखिए पांचों आरोपियों का स्केच)। इनमें से एक पुलिस के हत्थे भी चढ़ गया है। उसने जुर्म भी कबूल कर लिया है। पुलिस ने बाकी आरोपियों की तलाश के लिए 20 टीमें बनाई हैं। लड़की और उसके दोस्त के बयान के आधार पर तैयार आरोपियों के स्केच जारी कर दिए गए।
लड़की अपने दोस्त के साथ परेल की शक्ति मिल में फोटो शूट करने गई थी। आरोपियों ने पहले लड़की के दोस्त को बुरी तरह पीटकर उसे बेल्ट से बांध दिया था। घटना के बाद लड़की व उसका दोस्त अस्पताल पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।  लड़की को जसलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को माइनर ऑपरेशन भी किया गया।
गिरफ्तार आरोपी  मोहम्मद अब्दुल उर्फ चांद ने बाकी आरोपियों के नाम बता दिए हैं। ये हैं आरोपियों के नाम - विजय जाधव, कासिम बंगाली, सलीम व अशफाक। सभी आरोपी महालक्ष्मी इलाके के रहने वाले हैं। इनमें से दो पर पहले से ही कई केस हैं।

No comments:

Post a Comment