Sunday, August 25, 2013

संयुक्त परिवार ही दे बच्चों को सही मार्गदर्शन

आज जहां हम सब को इस बात की चिंता है कि देश के हर कोने में बच्चियों से उनका बचपन छीना जा रहा है, लड़कियों तथा महिलाओं का यौन शोषण हो रहा है वहीं दूसरी ओर नजर दौड़ाने पर गर्व भी महसूस होता है कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों के कंधे से कंधा मिला कर चल रही हैं। 


चाहे खेल जगत हो, मल्टीनैशनल कम्पनियां हों, सरकारी विभाग, बैंकिंग, पुलिस, प्रशासन या शिक्षा, हर क्षेत्र में बेटियां ही आगे हैं। वे अपनी हर जिम्मेदारी को बखूबी निभा रही हैं। कुछ औरतें ऐसी भी होती हैं जो ऊंचे पद पर आसीन होते हुए भी अपने अंदर घमंड नहीं आने देतीं।

ऐसी महिलाएं घर के बाहर जैसे ही कदम रखती हैं सब की आंखों में उनके प्रति सम्मान की झलक मिलने लगती है। ऐसी ही एक महिला हैं इंकम टैक्स ज्वाइंट कमिश्रर डा. राजेन्द्र कौर। वह अपने फर्ज के प्रति प्रतिबद्ध अधिकारी, एक संवेदनशील बहू, एक समझदार पत्नी और पांच वर्षीय बच्ची की मां हैं।

No comments:

Post a Comment