Monday, April 28, 2014

नहीं रहे रामायण के 'कुंभकरण', हाई बीपी बना मौत का कारण


इंदौर. सालों पहले रामायण में कुंभकरण की भूमिका निभाने वाले ख्यात टीवी कलाकार राकेश दीवाना की रविवार सुबह अस्पताल में मौत हो गई। उन्हें इंदौर के अरबिंदो हॉस्पिटल के मोहक सेंटर में मोटापा कम करने के लिए रोबोटिक बेरियाट्रिक सर्जरी के लिए सप्ताहभर पहले भर्ती किया गया था। सर्जरी सफल रही थी, लेकिन डिस्चार्ज होने से महज कुछ घंटे पहले ही उनकी हालत बिगड़ गई थी। उन्हें दो दिन से वेंटिलेटर पर रखा गया था। 
 
सुबह मौत की खबर मिलते ही परिवार सकते में आ गया। हालांकि विवाद से बचने के लिए प्रबंधन ने बिना पैसा लिए शव लौटा दिया। दीवाना की बेटी रिचा ने बताया कि हम अस्पताल प्रबंधन पर फिलहाल किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। रिश्तेदारों से चर्चा के बाद इस पर निर्णय लेंगे। राकेश की बेटी रिचा सहित तीन बच्चे हैं।
 
अस्पताल के सीनियर डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी। हाई बीपी के कारण उनके इलाज में भारी दिक्कतें आ रही थीं। दीवाना का वजन बहुत ज्यादा था। इस कारण स्लिप एप्निया और हाई बीपी की समस्या लगातार बढ़ रही थी। उनकी मौत के बाद परिजन उनका शव लेकर सुबह इंदौर से मुंबई के लिए रवाना हो गए।
 
हाई बीपी और ज्वाइंट पैन भी हो रहा था :
 
बताते हैं कि ऑपरेशन के बाद उन्हें लकवा हो गया था। साथ ही हाई बीपी और ज्वाइंट पैन भी हो रहा था। अस्पताल के सीनियर डॉक्टर लगातार उन पर निगाह रखे हुए था। उनका ऑपरेशन करने वाले डॉ. मोहित भंडारी ने बताया कि ऑपरेशन सफल था। हाई बीपी के कारण उनकी मौत हुई है।

लापतागंज में भी भूमिका निभाई :
 
राकेश दीवान का जन्म 31 दिसंबर 1969 में हथरास उत्तरप्रदेश में हुआ था। उनका बचपन से ही एक्टिंग की ओर रुझान रहा। उन्होंने बड़े पर्दे के साथ ही छोटे पर्दे पर ही कई अहम रोल निभाए। टीवी सीरीयल रामायण के बाद उन्हें कई सीरीयल मिले। हास्य सीरीयल लापतागंज में भी उनका अहम रोल था। इसके अलावा राउडी राठौर, वीर, या रब व डबल धमाल सहित अन्य फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
 
ये है सर्जरी :
 
इस सर्जरी में स्टॉमक  को काटकर साइज छोटा किया जाता है। जिससे इंसान को भूख

No comments:

Post a Comment