Monday, April 28, 2014

जानिए, अच्छी सेहत के लिए सांप के सूप के साथ और क्या-क्या खाते हैं चीनी

इंटरनेशनल डेस्क। चीनी लोग खाने-पीने के मामले में बहुत चर्चित हैं। वे स्वादिष्ट नहीं बल्कि सेहतमंद खाने में  विश्वास करते है। शायद यही वजह है कि अच्छे स्वास्थ्य की खातिर पर वो दुर्लभ प्रजाति के जीवों को खाने में भी कोताही नहीं बरतते, लेकिन अब उनके लिए ऐसा करना आसान नहीं होगा। चीन में दुर्लभ प्रजाति के जीवों को खाने पर 10 साल तक की सज़ा का प्रावधान कर दिया गया है। 
 
पांडा, सुनहरा बंदर, एशियाई काला भालू और पेंगोलिन सहित करीब 420 प्रजाति के उन जीवों के खाने पर पाबंदी लगाई गई है, जिनकी तादाद घटती जा रही है। इनमें से कई जानवरों का अवैध शिकार कर उनके अंगों से दवाइयां बनाई जाती है। इन जानवरों की कमी का पर्यावरण पर भी बुरा असर पड़ रहा है।
 
सरकार के इस फैसले के बाद चीनी लोगों के खान-पान के तरीकों पर काफी हद तक पाबंदी लगने की उम्मीद है। हालांकि, चीन में कुत्ते और बिल्ली को मार कर खाना भी कानूनन अपराध है, लेकिन ताईपे में कई ऐसे रेस्टोरेंट हैं, जहां कुत्ते का मांस मिलता है। हालांकि, इस पाबंदी ने ये जानने की उत्सुकता बढ़ा दी है कि आखिर चीन के लोग खाते क्या-क्या हैं। 

No comments:

Post a Comment