Monday, April 28, 2014

LATEST TECH: नोकिया ने निकाला उंगली में पहना जाने वाला स्मार्टफोन

गैजेट डेस्क। लेटेस्ट गैजेट्स और नई तकनीक पूरी दुनिया में अपनी जगह बना रही है। सेल फोन और मोबाइल के बाद अब स्मार्टफोन, टैबलेट और वियरेबल गैजेट्स की तरफ लोग आकर्षित हो रहे हैं। पिछले साल जहां 3D प्रिंटर को नई तकनीक माना जा रहा था, वहीं आज 3D पेन ने लोकप्रियता हासिल कर ली है। 
 
हाल ही में नोकिया ने एक ऐसा स्मार्टफोन डिवाइस बनाया है, जिसे उंगलियों पर पहना जा सकता है। 15 अप्रैल को गूगलग्लास एक दिन के लिए सेल पर रखा गया था और कुछ घंटों के अंदर ही ये गैजेट आउट ऑफ स्टॉक हो गया था। गूगल ग्लास, सैमसंग स्मार्टबैंड, सोनी स्मार्टरिंग और स्मार्टविग के बाद अब नोकिया की ये पहल 2014 के आने वाले महीनों में वियरेबल टेक की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शा रही है। 
 
Dainikbhaskar.com आपको बताने जा रहा है 5 ऐसी ही इनोवेटिव टेक्नोलॉजी के बारे में। 

No comments:

Post a Comment